चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
जोधपुर, 02 मई (हि.स.)। भोजासर-कोलायत सडक़ मार्ग पर जाम्बा फांटा के पास एक चलते ट्रेलर में शनिवार दोपहर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली
jodhpur


जोधपुर, 02 मई (हि.स.)। भोजासर-कोलायत सडक़ मार्ग पर जाम्बा फांटा के पास एक चलते ट्रेलर में शनिवार दोपहर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना भोजासर-घंटियाली के बीच जाम्बा फांटा पर हुई। ट्रेलर कोलायत से मिट्टी भरकर आऊ की ओर जा रहा था, तभी उसमें आग भडक़ उठी। आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत ट्रेलर से छलांग लगा दी और सुरक्षित बच गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेलर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश