Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 2 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र 1 मई 2026 से 10 मई 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 10 मई को प्रातः 9:30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी, परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित होगी।
विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र https://eklavya.cg.nic.in वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर