दिल्ली में बिहारी युवा की नृशंस हत्या के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
सहरसा, 02 मई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस द्वारा बिहार के युवा पांडव कुमार की नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी, सहरसा के तत्वावधान में कचहरी चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने केंद्र सरकार
कांग्रेस का प्रदर्शन


सहरसा, 02 मई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस द्वारा बिहार के युवा पांडव कुमार की नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी, सहरसा के तत्वावधान में कचहरी चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि पांडव कुमार की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है।

बिहार के मेहनतकश और संघर्षशील युवाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राजधानी में यदि एक युवा सुरक्षित नहीं है, तो यह देश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य केशर कुमार सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में इंटक के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल,एन एस यु आई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन यादव, बैद्यनाथ झा,भरत नारायण झा ,आशा देवी ,सलमा खातून ,डोमी पासवान, श्रवण पासवान, समेत सैकडो़ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार