Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीजापुर, 02 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के पीडिया क्षेत्र के गोटपल्ली गांव के घने जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की बी कंपनी द्वारा आज शनिवार काे चलाये गये नक्सल विरोधी सघन तलाशी अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया है । अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में आईईडी बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर सहित 47 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं । उल्लेखनीय है कि गोटपल्ली (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है, और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।सीआरपीएफ की 199 वाहिनी आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि नक्सलवाद विचारधारा पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे