Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बहराइच, 02 मई (हि.स.)। नानपारा की पूर्व चेयरमैन नसीबुन्निशा की शिकायत पर जिलाधिकारी बहराइच के निर्देश पर नवागत मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने नानपारा सीएचसी में छापा मारा और निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं। सीडीओ के निरीक्षण में कई खामियां सामने आई हैं।
पूर्व चेयरमैन नसीबुन्निशा ने नानपारा सीएचसी में अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई में एक दल का गठन कर जांच के आदेश दिए थे। शनिवार को सीडीओ नानपारा सीएचसी पहुँचे और जांच किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ संजय शर्मा एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी भी मौजूद रहें। अधिकारियों ने जनरेटर व्यवस्था,दवाओं की कमी,खराब एटीएम मशीन व एक्स रे टेक्नीशियन के अभाव में बंद पड़ी एक्स रे सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहनता से जांच की। जांच के उपरान्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा सोमवार से दवाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA