Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बहराइच, 02 मई (हि.स.)। कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को एक चलती कार आग का गोला बन गई। स्विफ्ट कार में धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। फिलहाल कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार श्रावस्ती जनपद में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात राकेश वर्मा अपनी कार से किसी काम के लिए दोनक्का की तरफ जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। जब उनकी कार पुलिस लाइन क्षेत्र में पहुँची तो अचानक कार से धुआं उठने लगा।
चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए कार को तुरन्त सड़क किनारे खड़ा किया और राकेश वर्मा समेत स्वयं कार से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। राहगीरों ने घटना की सूचना अग्नि शमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पा लिया। हालांकि कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं सकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA