Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिद्धार्थनगर 02 मई (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम आवास योजना के पास स्थित पानी के टंकी की सीढ़ी टूटने से जहां एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गये । इनके अलावा दो अन्य बच्चे अभी पानी की टंकी के पास फंसे हुए हैं।प्रशासन इन्हें सुरक्षित उतारने में जुटा है।
जिले के सदर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास के पास बने पानी की टंकी की सीढ़ी पर पांच बच्चे शनिवार को चढ़ रहे थे। इस दौरान यह सीढ़ी टूट गई, जिससे लगभग एक सौ फीट ऊंची इस सीढ़ी पर चढ़ रहे तीन बच्चे नीचे गिर पड़े, जबकि दो बच्चे पानी की टंकी पर फंसे हुए हैं। इलाज के लिए इन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने 14 वर्षीय सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया है।तेरह वर्षीय गोलू तथा 11 वर्षीय सनी का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
मौके पर जिलाधिकारी शिव शरनप्पा जी एन सहित अन्य अधिकारी पहुंचकर दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतरवाने में जुटे हुए हैं।इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि कांशीराम कालोनी में एक जर्जर पानी का टंकी था।पांच बच्चे इस पर चढ़े थे।सीढ़ी टूटकर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है।टंकी पर फंसे दो बच्चों को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए रेस्क्यू टीम व डिजास्टर टीम को शीघ्र बुलाया गया।जल्दी ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी