नरपतगंज विधायक ने फरही में बन रहे पावर ग्रीड के कार्यों का लिया जायजा
अररिया 02 मई(हि.स.)। नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत में बन रहे निर्माणधीन पावर ग्रिड कार्य का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं ससमय कार्य सुनिश्चि
अररिया फोटो:विधायक जायजा लेती


अररिया 02 मई(हि.स.)। नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत में बन रहे निर्माणधीन पावर ग्रिड कार्य का शनिवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं ससमय कार्य सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हालांकि स्थानीय लोगों ने भी विधायक को क्षेत्र कई समस्या से अवगत कराया गया।

जानकारी देते हुए विधायक देवयंती यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजनों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया, जिसके निदान के लिए सकारात्मक रूप से उनके द्वारा पहल की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर