Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 15 मई (हि.स.)। पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रयागराज प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही है।
उन्होंने कहा कि देश में हर सुबह जनता को महंगाई का नया झटका मिल रहा है, जबकि सरकार केवल विज्ञापनों में विकास दिखाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से गरीबों की रसोई प्रभावित हो रही है, किसानों की खेती की लागत बढ़ रही है और युवाओं की आय घटती जा रही है।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय टैक्स और महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही “अच्छे दिन” हैं और क्या जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए रह गई है।
उन्होंने दावा किया कि अब जनता भाजपा सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और महंगाई भाजपा की सबसे बड़ी पहचान बन गई है। दान बहादुर मधुर ने कहा कि आने वाले 2027 और 2029 के चुनावों में जनता महंगाई और आर्थिक बोझ का जवाब वोट के जरिए देगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल