Enter your Email Address to subscribe to our newsletters



देवरिया, 14 मई (हि.स.)। हमीरपुर के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के विरोध में मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को धरना दिया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है, विपक्षी पार्टियां हताश होकर अनाप-शनाप बयान दे रही हैं ।
सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के अपमान पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ता उग्र होकर सिविल लाइंस रोड से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। सभा को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चाल और चरित्र दोनों ही खराब है। सदन में महिलाओं के बिल का विरोध करना और बाहर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना उनकी मानसिकता को दोहराता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सह पर यह बयान दिया है। जब तक समाजवादी पार्टी अपना बयान वापस लेते हुए माफी नहीं मांगती है, तब तक लगातार इस तरह के धरना प्रदर्शन होते रहेंगे ।
धरना स्थल पर निर्मला गौतम, मुन्नी शर्मा, शोभा यादव, मन्नू तिवारी, विनती देवी, यशोदा देवी, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया, अंकुर राय, विजय पंडित, संतोष मिश्रा, गिरिजेश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक