Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 14 मई (हि.स.)।
झारखंड में हालिया बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने गुरूवार को सभी जिलों के उपायुक्तों से दिनों के भीतर स्थल निरीक्षण कर क्षति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में आम, लीची, तरबूज, खरबूज, सब्जी, मक्का और दलहन की फसलें प्रभावित हुई हैं। खेतों में तैयार फसलों और फलदार पेड़ों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अविलंब राहत कार्य को तेज करें। मंत्री ने सभी उपायुक्तों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत कार्यों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय आंकडों के अनुसार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आपदा राहत मद में 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है। यह राशि अतिवृष्टि, सर्पदंश, सड़क दुर्घटना, गैस रिसाव, डूबने, आंधी-तूफान और ग्रीष्म लहर जैसी आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत देने में उपयोग की जाएगी।
इसके अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और आकस्मिक योजनाओं के संचालन के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar