जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
देवघर, 14 मई (हि.स.)। प्रखंड कार्यालय सारठ में बिजली विभाग द्वारा जनता शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर, सरल एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध
प्रखंड कार्यालय सारठ में जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन


देवघर, 14 मई (हि.स.)। प्रखंड कार्यालय सारठ में बिजली विभाग द्वारा जनता शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर, सरल एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना था।

बिजली विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगाए जा रहे इस प्रकार के कैंपों के क्रम में सारठ प्रखंड में आयोजित शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला।

शिविर में बिजली आपूर्ति बाधा, बिजली बिल सुधार, खराब मीटर, लाइन विस्तार तथा ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं से जुड़े कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।

अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गठित टीम भी सक्रिय रही। इसमें उदय शंकर सिंह की टीम ने भी सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy