Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 14 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पूरा सुलेम सराय के एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ में लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पूरा सुलेम सराय गांव निवासी नरेन्द्र कुमार (31) पुत्र स्वर्गीय जयराम का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल