संगठन और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : अनिल दीक्षित
कानपुर, 14 मई (हि.स.)। पार्टी ने हमें दायित्व केवल नाम और पद के लिए नहीं दिया है, बल्कि नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट रखते हुए जनता के बीच रहकर संगठन और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। यह बाते
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व अन्य


कानपुर, 14 मई (हि.स.)। पार्टी ने हमें दायित्व केवल नाम और पद के लिए नहीं दिया है, बल्कि नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट रखते हुए जनता के बीच रहकर संगठन और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। यह बातें गुरुवार को भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की अति आवश्यक योजना बैठक आज जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और योजनाओं के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आधुनिक कार्यप्रणाली और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना होगा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी जाए, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जमीन पर उतारना ही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जल्द से जल्द प्रवासी और प्रभारी नियुक्त किए जाएं, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। साथ ही प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर चुनावी तैयारियों को अभी से गति देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और फिजूल खर्ची रोकने के दिए गए संदेश पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल, डीजल और ऊर्जा की बचत आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर समाज को भी जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए पार्टी के लिए शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, अनुराग शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह, सत्यम गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, विनोद पाल, शालिनी कटियार, प्रशांत त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप