घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार
दुर्ग, 12 मई (हि.स.)। भिलाई के रुआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित मनोज यादव को गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। भिलाई नगर थाने से मिली जानकार
घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार


दुर्ग, 12 मई (हि.स.)। भिलाई के रुआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित मनोज यादव को गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

भिलाई नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को दो सगे भाइयों के बीच घरेलू बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में आरोपित मनोज यादव ने अपने बड़े भाई अशोक यादव पर घर में रखे रापा से सिर एवं कनपटी में हमला किया, जिससे अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अशोक को जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अशोक यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। इस मामले में मृत्यु के बाद धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपित मनोज यादव को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल