Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बहराइच, 12 मई (हि.स.)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लीलापुरवा में विवाद ने एक बड़ा रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि रिश्तेदारों ने गोली मारी है।
गोली लगने से लहूलुहान विनोद ने बताया कि शाम को अपने घर की दीवार पर पानी डाल रहा था, इसी दौरान दो आरोपित धारदार हथियार लेकर आ गए और उससे भागने को कहा। विनोद जब आगे बढ़ा तो आरोपितों ने कट्टे से फायर झोंक दिया,गोली लगने से विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुँचे,जहां से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नानपारा भेजा गया। चिकित्सक डॉ संतोष ने बताया कि घायल को जरूरत से ज्यादा रक्तस्राव हो रहा था, जिसके कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
सीओ नानपारा पहुंप सिंह ने बताया कि एक युवक घायल अवस्था में कोतवाली आया था, उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डी पी तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीएचसी में घायल से घटना का विवरण लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA