Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 12 मई (हि.स.)। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरन जीत कौर ने कहा कि न्याय को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से 'समाधान समारोह 2026' के तहत आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
मंगलवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरन जीत कौर ने यह बातें कही। सिमरन जीत कौर ने कहा कि न्याय को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से समाधान समारोह के तहत आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक कोर्ट में 100 से 200 मामले लंबित रहते हैं,जिन्हें संवाद और सुलह से आसानी से सुलझाया जा सकता है। इस अभियान की शुरुआत भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 21 अप्रैल से की जा रही है और इसका समापन 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के रूप में होगा।
सिमरन जीत कौर ने पक्षकारों को शारीरिक और वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होने का विकल्प बताते हुए अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल,सुनील पांडेय,आदेश त्यागी,डॉ रजनीकांत शुक्ल,राहुल वर्मा,श्रवण झा,हिमांशु द्विवेदी, बालकृष्ण शास्त्री,कुलभूषण शर्मा, डॉ. शिवा अग्रवाल,महताब आलम सहित अनेक पत्रकार एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला