Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनसा देवी (35) पत्नी पवन यादव निवासी ठाकुर गुढ़रा, थाना भटनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मनसा देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले पवन यादव के साथ हुई थी। उनका मायका सलेमपुर क्षेत्र के चकिया गांव में है। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानेदार राकेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं गांव के लोगों को मृतका के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चिंता जता रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक