बाग में बिछाये तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पांच साल के बालक की मौत
सिद्धार्थनगर, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेहना के उप ग्राम रामनगर में मंगलवार को आम के बाग के किनारे बिछाये गये बिजली के नंगे तार की चपेट में आ जाने से पांच वर्षीय नफीश अहमद की मौत हो ग
नफीश अहमद


सिद्धार्थनगर, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेहना के उप ग्राम रामनगर में मंगलवार को आम के बाग के किनारे बिछाये गये बिजली के नंगे तार की चपेट में आ जाने से पांच वर्षीय नफीश अहमद की मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया है।

ग्राम राम नगर निवासी अमीरुल्लाह का पांच वर्षीय पुत्र नफीश अहमद मंगलवार को अपने घर से मुख्य मार्ग होते हुए दूसरे घर पर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते मे बाग के किनारे बाग मालिक द्वारा बिछाये गये बिजली के नंगे तार से उसका हाथ छू गया। विद्युत के चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।जानकारी उलने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता ने कठेला थाना पर घटना की सूचना देकर बाग मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई अवश्य की जाएगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी