Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 12 मई (हि.स.)। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में आज एक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. विकल गुप्ता ने बताया कि विभाग के कुछ पूर्व वरिष्ठ सदस्यों ने अपने परिजनों की याद में प्रतिभाशाली छात्रों को अवॉर्ड देने की परंपरा शुरू की थी। विभाग में प्रतिवर्ष कुल पांच अवॉर्ड दिए जाते हैं, जिनमें विजेताओं को सर्टिफिकेट और प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संगीत लुंकड़ और विशिष्ट अतिथि प्रो. केआर गेवा उपस्थित रहे।
इस वर्ष के अवॉर्ड एमएससी के विद्यार्थियों वैदेही गेहलोत, हर्षिता परमार, मनीषा चौधरी को उनके संबंधित विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त केएन कॉलेज की बीएससी छात्रा मनिका चौधरी को भी एक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के प्रो. आरसी मीणा, डॉ. अनीता मीणा, डॉ. संगीता परिहार सहित अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में केमिस्ट्री विभाग के छात्र उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश