Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 12 मई (हि.स.)।
जम्मू के एक होटल में एक 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान डोडा निवासी एक युवक के रूप में बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। होटल परिसर को भी जांच के लिए सील कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता