Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बलरामपुर, 12 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत 13 मई को विकासखंड बलरामपुर और राजपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनके त्वरित और समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू की जाएगी।
विकासखंड बलरामपुर के पाढ़ी बगीचा में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत पस्ता, चिलमा, सरगवां, कंडा, खटवाबरदर, सीतारामपुर, सरगड़ी, अतौरी और गोविंदपुर के ग्रामीण शामिल होंगे।
वहीं विकासखंड राजपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत करवां, गोपालपुर, मुरका, चौरा, दुप्पी, मरकाडांड, सिंगचौरा, नवकी, बगाडी, कुंदीखुर्द, ठरकी, परसागुडी, नरसिंहपुर, चिलमाकला, करजी, ओकरा, पतरापारा, अमदरी, डिगनगर और चन्द्रगढ़ के ग्रामीण भाग लेंगे।
प्रशासन ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज कराने की अपील की है, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय