सूरजपुर : पीएम श्री सेजेस जयनगर में पहली कक्षा के प्रवेश के लिए 13 मई को निकलेगी लॉटरी
सूरजपुर, 12 मई (हि.स.)। सूरजपुर पीएम श्री सेजेस जयनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से 9 मई तक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी
सूरजपुर : पीएम श्री सेजेस जयनगर में पहली कक्षा के प्रवेश के लिए 13 मई को निकलेगी लॉटरी


सूरजपुर, 12 मई (हि.स.)। सूरजपुर पीएम श्री सेजेस जयनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से 9 मई तक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक आवेदन जमा किए।

विद्यालय द्वारा पात्र और अपात्र आवेदकों की सूची 12 मई को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के अंतिम चयन के लिए 13 मई को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से निर्धारित तिथि और समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने की अपील की है। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यालय द्वारा जारी सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखने को कहा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय