Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 10 मई को थाना बरियारपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित चकमाधो उर्फ मठिया बरियापुर निवासी आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। -------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक