बसोहली में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 17 मई से शुरू होगी सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया
कठुआ/बसोहली, 12 मई (हि.स.)। नगर परिषद बसोहली के अंतर्गत आने वाले सभी निवासियों को सूचित किया गया है कि जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत पहला चरण सेल्फ एन्यूमरेशन 17 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा जबकि दूसरा चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउ
Preparations for Census 2027 in full swing in Basohli, self-enumeration process to begin from May 17


कठुआ/बसोहली, 12 मई (हि.स.)। नगर परिषद बसोहली के अंतर्गत आने वाले सभी निवासियों को सूचित किया गया है कि जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत पहला चरण सेल्फ एन्यूमरेशन 17 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा जबकि दूसरा चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना 1 जून से 30 जून 2026 तक संपन्न किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से जनगणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए वे मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप के जरिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान नियुक्त कर्मचारी केवल निर्धारित प्रश्न ही पूछेंगे और किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े एकत्र किए जा सकें।

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर अपनी जानकारी उपलब्ध कराएं और जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया