बलरामपुर : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 4 टीपर वाहन जब्त
बलरामपुर, 12 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विकासखंड राजपुर के धंधापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन
जब्त वाहन।


बलरामपुर, 12 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विकासखंड राजपुर के धंधापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 4 टीपर वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने धंधापुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना अनुमति रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 4 टीपर वाहन पकड़े गए। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत बरियों चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय