संभल : खंडहरनुमा मकान में विस्फोट, अवैध पटाखा भंडारण की आशंका पर मुकदमा दर्ज
संभल, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में गुन्नौर तहसील क्षेत्र के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर में मंगलवार सुबह एक खंडहरनुमा मकान में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतना तेज थी कि आसपास के गांवों तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण
फोटो


संभल, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के

जनपद संभल में गुन्नौर तहसील क्षेत्र के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर में मंगलवार सुबह एक खंडहरनुमा मकान में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतना तेज थी कि आसपास के गांवों तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण मकान पूरी तरह ढह गया और उसमें बंधी पांच भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में लोग की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि यह मकान बुलंदशहर निवासी ब्रह्मप्रकाश का है, जो पिछले कई वर्षों से खाली पड़ा था। गांव के कुछ लोगों द्वारा यहां भैंसें बांधी जाती थीं। सुबह करीब नौ बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे मकान मलबे में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत, गुन्नौर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर मलबे में फंसे पशुओं को बाहर निकाला।

एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि एक व्यक्ति के पास पटाखों का लाइसेंस है, लेकिन जिस स्थान पर विस्फोट हुआ वहां अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया गया था।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। हादसे में किसी व्यक्ति के चोट नहीं लगी है तथा भवन स्वामी ब्रह्म प्रकाश के विरुद्ध राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar