अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने किया नर्सों का सम्मान
खूंटी, 12 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा की ओर से मंगलवार को सदर अस्पताल में नर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा में समर्पित नर्सों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आ
सम्मान


खूंटी, 12 मई (हि.स.)।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा की ओर से मंगलवार को सदर अस्पताल में नर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा में समर्पित नर्सों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर मंच के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर नर्सों का सम्मान किया तथा उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा में दिन-रात तत्पर रहती हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

समारोह में नीरू कुमारी, सीमा कुमारी, पूनम भेंगरा, सलोमी कंडुलना, आभा रानी, ब्राह्मणी हेम्ब्रोम, क्रेसेंसिया बागे, रितु मिंज, प्रेमलता खलखो एवं प्रिसिका होरो को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उदय भाला, नमिता अग्रवाल, सह सचिव आशीष अग्रवाल एवं पूर्व सचिव मुकुल पिपुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा