खूंटी में टीचर्स नीड असेसमेंट की परीक्षा शुरू
खूंटी, 12 मई (हि.स.)। खूंटी प्रखंड स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सभागार में टीचर्स नीड असेसमेंट की परीक्षा का शुभारंभ हुआ। यह परीक्षा 12, 13 एवं 14 मई तक तीन दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन आयोजित परीक्षा में कुल 121 शिक्षक
Tne


खूंटी, 12 मई (हि.स.)। खूंटी प्रखंड स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सभागार में टीचर्स नीड असेसमेंट की परीक्षा का शुभारंभ हुआ। यह परीक्षा 12, 13 एवं 14 मई तक तीन दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहले दिन आयोजित परीक्षा में कुल 121 शिक्षकों में से 118 शिक्षकों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा संचालन से संबंधित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही।

परीक्षा के सफल संचालन में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम, अनीता लकड़ा, प्रखंड साधन सेवी विजय कुमार शर्मा, प्रेमिना बोदरा, संकुल साधन सेवी अजित मिश्रा, रंजीता, पुष्पा, रेखा, कृष्ण मोहन, धनंजय एवं राजीव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा