बिहार सीमा के जंगल से नरकंकाल बरामद
पलामू, 12 मई (हि.स.)। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव से लगभग पांच किलोमीटर दक्षिण स्थित डिहरा पहाड़ के जंगल में मंगलवार को बाघा घाट के पास नदी के फाट से नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनास्थल बिहार के टंडवा थान
बरामद नरकंकाल


पलामू, 12 मई (हि.स.)। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव से लगभग पांच किलोमीटर दक्षिण स्थित डिहरा पहाड़ के जंगल में मंगलवार को बाघा घाट के पास नदी के फाट से नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनास्थल बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ इलाका है।

सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना के एसआई राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नर कंकाल को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार ने बरामद नरकंकाल करीब दो सप्ताह पहले का प्रतीत होता है। यह बताया गया है कि कुछ ग्रामीण सुखी जलावन की लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे।

इस दौरान पहाड़ के तलहटी में नर कंकाल देख इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस अधिकारी को दी गई।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी गत वर्ष 2025 में भी चौराहा जंगल में बरगद पेड़ से लटका नर कंकाल मिला था। घटनास्थल से किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। न ही हरिहरगंज या टंडवा थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना दर्ज है। ऐसे में मृतक की पहचान और मौत की वजह रहस्य बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार