Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 12 मई (हि.स.)। आइरिस हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नर्सों को सर्टिफिकेट और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आलोक कुमार दूबे ने कहा कि नर्सें मानवता की सबसे बड़ी सेवा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की और मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल, दवा और मानसिक संबल देने में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के दौरान नर्सों ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में डॉ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि नर्स अस्पताल व्यवस्था का मजबूत स्तंभ हैं और उनके बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने नर्सिंग को सेवा और समर्पण का सर्वोच्च कार्य बताया।
कार्यक्रम का संचालन एचआर तनुश्री ने किया।
इस अवसर पर डॉ. गोपाल, डॉ. सिराज, मेंहुल दूबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar