भारतीय रग्बी टीम में खूंटी के डेविड मुंडा का चयन, जिले में खुशी की लहर
खूंटी, 12 मई (हि.स.)। जिले के प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी डेविड मुंडा का चयन भारतीय पुरुष रग्बी टीम में हुआ है। वे आगामी 16 एवं 17 मई 2026 को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेन्ट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस चैंपियनशिप में भारत का प्
डेविड


खूंटी, 12 मई (हि.स.)।

जिले के प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी डेविड मुंडा का चयन भारतीय पुरुष रग्बी टीम में हुआ है।

वे आगामी 16 एवं 17 मई 2026 को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेन्ट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डेविड मुंडा के भारतीय टीम में चयन होने की खबर से खूंटी जिला सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

डेविड ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

जिले के खेल संगठनों एवं खेल प्रेमियों ने डेविड मुंडा को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु जलान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक सहित कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और इसे खूंटी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा