जरियागढ़ रेलवे स्टेशन को फिर से शुरू करने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
खूंटी, 12 मई (हि.स.)। जरियागढ़ रेलवे स्टेशन को पुनः चालू कराने एवं यात्री ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समाजसे
ज्ञापन


खूंटी, 12 मई (हि.स.)। जरियागढ़ रेलवे स्टेशन को पुनः चालू कराने एवं यात्री ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समाजसेवी खुदी साहू, भाजपा युवा कार्यकर्ता विनय गुप्ता, भाजपा मंडल मंत्री नीलाम्बर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण नायक एवं नंदलाल नायक शामिल थे।

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने जरियागढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति यात्री ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था बहाल करने तथा क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्टेशन बंद रहने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन, शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर मंत्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री से बातचीत करेंगे तथा सकारात्मक पहल का प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जरियागढ़ रेलवे स्टेशन के पुनः संचालन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा