Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 12 मई (हि.स.)। बिरसा कॉलेज खूंटी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनएससी खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में “सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. भगत ने किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक अमोनी डॉली एवं मुदित कुमार झा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से सेल्फ एन्यूमरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चरणबद्ध तरीके से बताया कि जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्वयं पंजीकरण एवं आवश्यक सूचनाएं किस प्रकार भरी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को डिजिटल प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया को स्वयं भरकर अभ्यास किया तथा जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक अनंत राम, बसुदेव हासा, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अस्मिता महतो, बेन्सन रिचर्ड कंडुलना, श्रवण कुमार, संजय कुमार, तरुण तिरु एवं किशोर स्वांसी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा