सियाराम किलाधीश करुणा निधान शरण ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन ,गुणवतापूर्ण शिक्षा का दिया संदेश
नवादा,12 मई (हि.स.)।अयोध्या के सियाराम किलाधीश स्वामी करुणा निधान शरण जी महाराज ने मंगलवार को न्यू एरिया मोहल्ले में आर के लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया ।संत करुणा निधान शरण जी महाराज ने कहा कि शिक्षा
उघाटन करते महंथ जी


नवादा,12 मई (हि.स.)।अयोध्या के सियाराम किलाधीश स्वामी करुणा निधान शरण जी महाराज ने मंगलवार को न्यू एरिया मोहल्ले में आर के लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया ।संत करुणा निधान शरण जी महाराज ने कहा कि शिक्षा ऐसा अनमोल रतन है ,जिससे कभी धन तोल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवान लोग विदेश में भी पूजे जाते हैं,जबकि धनवान की कदर तो केवल उनकी अपनी जगह ही होती है ।उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी से निकालने तथा समाज में बड़ा बनकर राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा ही हो सकता है ।इसे अपनाने वाला सदा सर्वदा जीवन में सुखी रहेगा ।उन्होंने कहा कि शिक्षा में नैतिक शिक्षा तथा संस्कार भी दिए जाने चाहिए। संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है, वैसी शिक्षा का कोई महत्व नहीं है ।निर्दशक राकेश कुमार तथा रौनक कुमार,अमन कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन