Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 12 मई (हि.स.)।
अखनूर के परगवाल क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा आयोजित इंटर पंचायत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह मुकाबला अपर परगवाल और लोअर परगवाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कैप्टन गंधार्ब स्कूल परगवाल में आयोजित इस फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार स्मैश, मजबूत ब्लॉक और बेहतरीन डिफेंस के जरिए मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। पूरा खेल मैदान तालियों और उत्साह के नारों से गूंज उठा।
स्थानीय लोगों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मैच का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे लाना है।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना और अनुशासन की भी सराहना की गई। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल भावना, भाईचारे और युवा ऊर्जा का शानदार उदाहरण बनकर सामने आई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता