बलरामपुर : सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, समस्याओं के निराकरण के साथ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बलरामपुर, 12 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में सुशासन तिहार के तहत लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गैना स्थित हाई स्कूल ग्राउंड परिसर में शिविर लगाया ग
कार्यक्रम की तस्वीर।


बलरामपुर, 12 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में सुशासन तिहार के तहत लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गैना स्थित हाई स्कूल ग्राउंड परिसर में शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अनुविभागीय अधिकारी नीरनिधि नन्देहा, जनपद पंचायत सीईओ निजाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

शिविर में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी आयोजित की गई। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत सीईओ ने किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सुशासन तिहार के विशेष अभियान के तहत अब तक 3102 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 823 का निराकरण किया जा चुका है। वहीं मंगलवार को आयोजित शिविर में करीब 375 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 215 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय