Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 12 मई (हि.स.)। वन रेंज कार्यालय नादौन, निरीक्षण हट अमलैहड़, वन रक्षक हट जसाई, कांगू और धनपुर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 21 मई को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में की जाएगी।
इसी प्रकार, वन रेंज कार्यालय बड़सर, वन रक्षक हट घुनानी, पनयाली, बीओ आवास परिसर बुंबलू और सीनियर सेकंडरी स्कूल टिप्पर के परिसर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 22 मई को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय बड़सर में की जाएगी।
वन उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों नीलामी के नियमों एवं शर्ताें के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन रेंज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग विभिन्न स्थानों पर रखी गई लकड़ी का अवलोकन किसी भी कार्य दिवस को कर सकते हैं।
-0-
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा