सूरजपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मई तक आवेदन आमंत्रित
सूरजपुर, 12 मई (हि.स.)। सूरजपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत विकासखंड प्रेमनगर स्थित कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और विकासखं
सूरजपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मई तक आवेदन आमंत्रित


सूरजपुर, 12 मई (हि.स.)। सूरजपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत विकासखंड प्रेमनगर स्थित कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और विकासखंड ओड़गी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विज्ञान, गणित और कला संकाय की रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालक और बालिकाओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में कार्यालयीन समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं या सीधे विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय