धनबाद में चांदमारी ग्राउंड के पास मिला युवक का शव
धनबाद, 12 मई (हि.स.)। धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि ज
मौके पर जांच करती पुलिस


धनबाद, 12 मई (हि.स.)। धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि जितेश सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद लगातार फोन करने पर मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। उनके अनुसार रात करीब 12:30 बजे एक बार कॉल रिसीव हुआ, जिसमें हल्की आवाज में किसी तरह का झगड़ा होने की बात सुनाई दी। इसके तुरंत बाद फोन कट गया। फिर रात करीब 1:30 बजे से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था। आज सुबह धनसार थाना पुलिस को उसका शव मिला।

धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के समीप लाकर फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा