Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अनूपपुर, 12 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 13 मई की शाम अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर में मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के तिलकोत्सव कार्याक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार की शाम अनूपपुर जिले के बिजुरी में शाम 4.30 बजे हैलीपैड बिजुरी पहुंचेंगे जहां वह कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के निवास पर जायेंगे जहां राज्य मंत्री के पुत्र अभिशंख जायसवाल के तिलकोत्सव में शामिल होगे करीब आधा घटे बिताने कग बाद शाम 5 बजे बिजुरी से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला