Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पटना, 12 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के पूर्व विधायक बागी कुमार वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए कहा कि बागी कुमार वर्मा के निधन की खबर अत्यंत ही दुखद है। उनके देहावसान से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व विधायक बागी कुमार वर्मा के निधन पर शाेक जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिशा पर पाेस्ट करते हुए लिखा है-बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री बागी कुमार वर्मा जी का निधन दुःखद। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
बागी कुमार वर्मा जिले के मखदुमपुर प्रखंड के झमन बिगहा गांव के रहने वाले थे। लंबे समय से बीमार बागी जी पिछले कुछ महीनों से दिल्ली एम्स में इलाजरत थे। दिल्ली एम्स में उन्होंने 11 मई को अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिजन काफी सदमें में हैं।
बागी कुमार मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1995 से 2005 तक राजद विधायक रहे। राष्ट्रीय जनता दल सरकार में खाद एवं आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने RJD के टिकट पर अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इस घटना से जहानाबाद और अरवल जिले में शोक है।
बिहार सरकार केपूर्व मंत्री और राजद के पूर्व विधायक बागी कुमार वर्माका 77 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में मंगलवार को निधन हो गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी