Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 12 मई (हि.स.)। जिले के बिहपुर एनडीए कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा बिहपुर और गोपालपुर विस के विधायक क्रमश: ईं.शैलेंद्र और शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल के मंत्री बनने के बाद जश्न का दौर लगातार जारी है। राज्य में उक्त दोनों मंत्री बनने के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल में सरकार बनी। वहीं मंगलवार को आसाम पुन: हेमंत विश्व सरमा ने सीएम पथ की शपथ लिया। इस पर बिहपुर एनडीए कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटा। वहीं इस मौके पर वरीय भाजपा नेता दिनेश यादव, प्रो गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, अभय राय, पवन यादव और रूपेश रूप की उपस्थिति में विशेष रूप से बैठक कर चर्चा किया गया कि पीएम मोदी की अपील का पालन करेगें। 15 मई को क्षेत्रीय विधायक ईं शैलेंद्र के क्षेत्र आगमन पर वाहनों का काफिला नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता एनडीए कार्यालय ओर सभी मंडलों में पहुंचे। जहां वे अपने मंत्री से मिलेगें और मंत्री ईं शैलेंद्र उनका आभार व्यक्त करेगें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने दैनिक जीवन में भी अपने वाहनों का कम प्रयोग करने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश नागर शर्मा, दिलीप महतो आदि समेत कन्हैया झा, अरूण चौधरी, व्यास मिश्र, उमेश पोद्दार, संजय राय, मृत्युंजय चौधरी और अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता की मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर