Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 12 मई (हि.स.)। उपमंडल बड़सर के एक टैक्सी वाहन से संबंधित एक मामले में सिविल जज न्यायालय बड़सर ने वारंट ऑफ सेल जारी किया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि डिक्रिटल राशि की रिकवरी के लिए इस वाहन की बिक्री खुली नीलामी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वाहन की नीलामी की प्रक्रिया 15 जून को सुबह 11 बजे पुलिस थाना हमीरपुर के परिसर में पूर्ण की जाएगी। इच्छुक लोग इस नीलामी में भाग ले सकते हैं।
-0-
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा