Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोरबा, 12 मई (हि. स.)। कमला नेहरू महाविद्यालय में समाजशास्त्र व समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ विमला सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “उदीयमान भारत और कोरोना महामारी” का आज मंगलवार काे विमोचन किया गया। प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के हाथों विमोचित इस पुस्तक में कोविड के दौर में मानव जाति के समक्ष पेश आई कठिन परिस्थितियों और उससे संघर्ष कर उभरे भारतीय समाज में हुए परिवर्तन पर फोकस करते हुए ज्ञानवर्धक लेख संग्रहित हैं। 309 पृष्ठ में कुल 26 अध्याय से तैयार की गई इस पुस्तक में महाविद्यालय परिवार से पुस्तक की संपादक डाॅ विमला सिंह के अलावा आईटी विभागाध्यक्ष डाॅ बीना विश्वास, बीएड प्रभारी डाॅ भारती कुलदीप, डाॅ रश्मि शुक्ला, विकास पांडेय, अंचल अग्रवाल, कविता पटेल एवं निकिता अग्रवाल ने भी अपने अनुभवों से लेख का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में कोविड की जंग जीतकर उभरे भारतीय समाज की जो तस्वीर प्रस्तुत की गई है, उससे निश्चित तौर पर युवा पीढ़ी एक सेहतमंद समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अर्पित करने जागृत और प्रेरित होगी। साथ ही समाजशास्त्र के शोध और अनुसंधान की दिशा में नए आयाम की खोज में भी सहायता मिल सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी