Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पश्चिम मेदिनीपुर, 12 मई (हि. स.)। मंगलवार को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नर्सों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर नर्सों को फूल, चॉकलेट और मिठाई देकर उनका अभिनंदन किया।
यह दिन आधुनिक नर्सिंग सेवा की अग्रदूत फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि दी और नर्सों की समर्पित सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की नर्सों को गुलाब के फूल, चॉकलेट और मिठाई देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें निडरता और जिम्मेदारी के साथ सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में यह भी अपील की गई कि नर्सें मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ भी सहानुभूति और अच्छे व्यवहार से पेश आएं।
हालांकि, नारायणगढ़ विधानसभा के विधायक रामाप्रसाद गिरी कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से नर्सों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस कार्यक्रम में बेलदा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और बेलदा दो नंबर पंचायत के सदस्य गौरीशंकर अधिकारी, भाजपा नेता सुभाषिस महापात्र सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता