अवैध बालू लोडिंग मामले में जेसीबी सहित अन्य वाहन जब्त
पलामू, 12 मई (हि.स.)। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मिसिर पतरा स्थित अमानत नदी में जेसीबी मशीन से अवैध बालू लोडिंग करने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई की। मौके से जेसीबी सहित अन्य वाहन जब्त किए गए। पुलिस कार्रवाई देखकर चालक, मजदूर ए
जब्त जेसीबी, टिपर एवं टैªक्टर


पलामू, 12 मई (हि.स.)। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मिसिर पतरा स्थित अमानत नदी में जेसीबी मशीन से अवैध बालू लोडिंग करने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई की। मौके से जेसीबी सहित अन्य वाहन जब्त किए गए। पुलिस कार्रवाई देखकर चालक, मजदूर एवं बालू माफिया मौके से फरार हो गए। नेतृत्व थाना प्रभारी आनंद राम ने किया।

थाना प्रभारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू लोडिंग में इस्तेमाल हो रही एक जेसीबी मशीन, एक टीपर गाड़ी तथा भागने की कोशिश कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि अमानत नदी के किनारे अवैध बालू उठाव और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन और मशीन को जब्त किया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार