Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

शिमला, 05 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के घियागी क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जलोड़ी दर्रा से बंजार की ओर आ रही एक टेंपो ट्रैवलर (DL 1VC-5958) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 23 यात्री सवार थे। जैसे ही गाड़ी घियागी के पास पहुँची, चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे खाई में गिर गया। हादसा देर रात हुआ, जिससे बचाव कार्य में भी कठिनाई आई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बंजार ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और तीखे मोड़ पर लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।
घायलों की सूची
1. अभिनव मोदी (21)पुत्र स्व. सौरभ मोदी, मकान नं. बी06, आईएचएम कुरूक्षेत्र, ज्योतिसर पिहोवा रोड, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
2. करन (35) पुत्र स्व. श्याम लाल, मकान नं. 283/177, मढ़ी वाली गली नंबर 06, विष्णु गार्डन, दिल्ली
3. कियान (5) पुत्र स्व. करण, मकान नं. 283/177, मंडी वाली गली नंबर 06, विष्णु गौतम, दिल्ली
4. मोहित (30) पुत्र स्व. जीतेन्द्र कौशल, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-01, नई दिल्ली
5. गिन्नी (3) पुत्री श्री. मोहित, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-01, नई दिल्ली-110020
6.आदित्य (21) नारायण पुत्र स्व. रवि नारायण रावत, ग्राम पिकाधरतिया, ब्लॉक नरसिंहपुर, जिला कटक, ओडिशा
7. चालक लियाकत हुसैन (37) पुत्र स्व. मोहम्मद हुसैन, वाहदुन, राजौरी, जम्मू-कश्मीर
8. आंचल (25) पुत्री स्व. चंद्र प्रकाश मित्तल, निवासी वार्ड नंबर 06, पुरोहित वाला, ताड़ीवां, करौली, राजस्थान
9. मधुप शर्मा (23) पुत्र स्व. आशीष शर्मा, मकान नं. 55, डॉक्टर कॉलोनी, अजमेर रोड, डीसीएम, जिला जयपुर, राजस्थान
10. आयुषी शर्मा (26) पुत्री स्व. धर्म देव शर्मा, मकान नं. सी14, कुमार कुंज-01, फातिमा नगर, पुणे
11. रोहित मेहरा (25) पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद मेहरा, मकान नं. एफ54, जय श्री विहार, थेकरा, जिला कोटा, राजस्थान
12. फ़िज़ा (24) पुत्री स्व. फारूक, निवासी वाटोट, सीकर, राजस्थान
13. आर्य जैन (24)पुत्र स्व. राजेश जैन, निवासी मलेरकोटला, पंजाब
14. निकिता (27) पत्नी श्री. मोहित कौशल, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज़-01, नई दिल्ली
15. हरदीप सिंह (24)पुत्र स्व. अमृत पाल, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश
16. दीनू सैफी (26) पुत्र स्व. शरीफ अहमद, निवासी मंडी धनोग, निचार कटरा, मस्जिद मोहल्ला, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
17. शशि (पता ज्ञात नहीं)
18. अनुराग (21) पुत्र स्व. अमृत लाल मीना, निवासी प्लॉट नंबर 11, नंदपुरी बी, महिला पंचायत के पास, जयपुर, राजस्थान
19. अर्नव (24) (पता ज्ञात नहीं)
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला