Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कूचबिहार, 5 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर बंगाल में बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। रविवार तड़के चेंगराबांधा बाईपास पर नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, सिलीगुड़ी से दिनहाटा की ओर जा रही कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखे गए छह देशी कट्टे और 20 राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इस मामले में मोनिरुल इस्लाम और शमीम रहमान को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा कि खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बरामद हथियारों को जिला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों को कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। चुनाव के समय इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया है और संभावित साजिश के एंगल से भी जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार