Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कटिहार, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नीरज कुमार पिता राकेश ऋषि ग्राम चेथरियापीर थाना कोढ़ा और मोनू कुमार पिता हरेकृष्ण पासवान ग्राम नया टोला गंगेली थाना मरंगा जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ परमानंदपुर, वार्ड नं.-05 में छापेमारी की थी, जिसमें दोनों अपराधी पकड़े गए। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह